अंतरराष्ट्रीय दिवस दिवस पर आदर्श जीवन व लक्ष्य की ओर बढ़ने की शुभकामनाएं दिया छात्राओं को डीएम व सीडीओ-महराजगंजhttps://youtu.be/evZqW_ZldCE?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने एटीएस महराजगंज पहुंचकर छात्राओं के साथ संवाद किया और उन्हें प्रेरित किया।

जिलाधिकारी  ने छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनसे उनके आदर्श एवं जीवन के लक्ष्य के बारे में चर्चा की। संवाद के दौरान अधिकांश छात्राओं ने डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ छात्राओं ने जज, पुलिस अधिकारी एवं शिक्षक बनने का लक्ष्य बताया।

जिलाधिकारी  ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे अर्जुन की तरह चिड़िया की आंख मानकर पूरी लगन और परिश्रम से प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल, विज्ञान, राजनीति, कला सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। छात्राएं भी निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर जीवन में उच्च मुकाम प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्राओं के बीच चॉकलेट आदि का वितरण भी किया गया।

छात्राएं दोनों अधिकारियों को अपने बीच पाकर अत्यंत उत्साहित दिखीं और उन्होंने विभिन्न विषयों पर प्रश्न भी पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।

जिलाधिकारी  ने छात्राओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खेलकूद से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा सभी छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सशक्त बनाने हेतु साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी  कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी  प्रभाकर मणि त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी  शफी अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें