डीएम देवरिया ने किया दो अमान्यता इंटर कक्षा चलाने पर बड़ी कार्रवाई -देखिए अर्जुन यादव की रिपोर्ट-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमान्यता प्राप्त इंटर संचालन पर डीएम की बड़ी कार्रवाई-दो विद्यालयों पर मुकदमा दर्ज, कारण बताओ नोटिस जारी

देवरिया! जनपद में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर प्रकरण सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अमान्यता प्राप्त तरीके से इंटरमीडिएट कक्षाओं का संचालन एवं विज्ञान वर्ग के छात्रों की परीक्षा अन्य विद्यालय से संबद्ध कराए जाने के मामले में जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है ।

मामला  श्रीजगरनाथ राव  श्रीकृष्ण प्रताप राव उच्च माध्यमिक विद्यालय, सवरेजी खरग एवं मंजूर अली इंटर कॉलेज, करजहा से संबंधित है। जांच में सामने आया कि बिना मान्यता इंटर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था तथा विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरे विद्यालय से संबद्ध कराई जा रही थी, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

छात्रा की शिकायत पर खुला मामला-17 फरवरी 2026 को एक छात्रा द्वारा डीएम के जनता दर्शन में पहुंच कर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि विद्यालय ने उनका विधिवत नामांकन नहीं किया और प्रवेश पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

डीएम के निर्देश पर एडीआईओएस (ADIOS) की संयुक्त टीम गठित की गई, जिसने 19 फरवरी 2026 को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में शिकायत को सही पाया गया और अनियमितताओं की पुष्टि हुई।

संबंधित थानों में दर्ज हुआ मुकदमा-प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोनों विद्यालयों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में संबंधित थानों में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न उनकी मान्यता निरस्त कर दी जाए। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि ऐसे प्रकरणों में सख्त निगरानी रखी जाए तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा जगत में हलचल मच गई है और अन्य विद्यालयों में भी नियमों के अनुपालन को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें