डीएम व पुलिस अधीक्षक ने अचानक पुरन्दरपुर थाना का किया निरीक्षण-डीएम ने पुलिस कार्यवाही की जांच एक महिला से फोन कर किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा थाना पुरन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद सभी महत्वपूर्ण स्थानों और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने शस्त्रागार (हथियारों की सफाई, रखरखाव और रजिस्टर) थाना कार्यालय एवं सभी महत्वपूर्ण अभिलेख, मालखाना, (जब्तशुदा सामान की सुरक्षा एवं रिकॉर्ड), हवालात (स्वच्छता, सुरक्षा और बंदियों की स्थिति), पुलिसकर्मियों की मेस और बैरक, महिला हेल्प डेस्क का संचालन, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस (CCTNS) सिस्टम की कार्यप्रणाली, थाने के सभी जरूरी रजिस्टर और फाइलों आदि का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रियंका पत्नी राकेश चौरसिया से फोन पर संवाद कर शिकायत पर हुई कार्यवाही की जानकारी ली। शिकायतकर्ता महिला ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह करा दिया गया है और वह संतुष्ट है।

जिलाधिकारी द्वारा थाना प्रभारी को जनसुनवाई के साथ प्राप्त प्रार्थना पत्रो को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी बीट आरक्षियों को अपने अपने क्षेत्र मे लगातार भ्रमणशील रहकर जनमानस की समस्याओ को सुनने तथा तत्काल विधिक कार्यवाही अमल मे लाने हेतु कहा गया। उन्होंने रजिस्टर संख्या 04 और रजिस्टर संख्या 08 सहित अन्य प्रपत्रों को अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि क्षेत्र मे भ्रमणशील रहकर, हिस्ट्रीशीटर व अन्य शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ को अपराध नियंत्रण, जनता की सेवा और थाना कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया।भ्रमण के दौरान थाने के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें