दो चोर अभियुक्त व एक बार अपचारी सहित चोरी का माल बरामद कर पुलिस भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया।अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी  आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2026 धारा 305ए बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 317(2), 317(4), 61 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राकेश पुत्र स्व0 बिल्लू प्रसाद वार्ड नं0 01 थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया व प्रकाश में आयी अभियुक्ता लीलावती पत्नी उमेश निवासीगण वार्ड नं0 01 थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया एवं 01 बाल अपचारी को 03.फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर डूमरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के क्रम में अभियुक्त राकेश के निशानदेही पर उसके घर से 02 अदद हाथ की पलानी 01 अघटूटा (पीली धातु), 02 अदद पायजेब सफेद धातु, 02 अदद पायल सफेद धातु, 10 अदद पाव की बिछिया सफेद धातु, 01 अदद छोटी पत्ती सफेद धातु तथा अभियुक्ता लीलावती के निशानदेही पर जमीन में गाड़ कर रखे गये 01 गले का हार कुछ हिस्सा टूटा हुआ पीली धातु, 01 अदद मांग का टीका पीली धातु, 01 अदद नथ पीली धातु, 02 अदद कान का झाला पीली धातु, 03 अदद नाक की कील पीली धातु, 02 अदद पावजेब सफेद धातु, 01 अदद कान का जाला (पीली धातु) एवं गोल्ड टिक्का वजन 11.590 ग्राम को सोनार की दूकान से बरामद किया गया।

जिसे अभियुक्त द्वारा कुछ दिन पूर्व बेच दिया गया था। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा बरामद माल को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

02 फरवरी 026 को थाना रामपुर कारखाना पर वादी विमलेश कुमार मिश्र द्वारा तहरीरी सूचना देकर अगत कराया गया कि दिनांक 25.01.2026 को मेरे पुत्र द्वारा घरवालों को बिना बताए घर के कीमती(सोने/चांदी) के आभूषण कस्बा रामपुर कारखाना के रहने वाले दीपक कुमार पुत्र उमेश राकेश पुत्र बिल्लू पिन्टू पुत्र राजवीर के प्रभाव में आकर पैसे के लालच में आभूषण दे दिया।

जिसके संबंध में थाना रामपुर कारखाना पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 305ए बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें