महुअवा अड्डा बाजार में छत के दूसरे मंजिल के कमरे से चोरो ने लाखों के कीमती जेवरात-जब की यंहा तीन सौ मीटर पर सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी.. आशीष चौरसिया की रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर आड़ा बाजार में घर के ऊपर दूसरी मंजिल पर चोरी, पुलिस व्यवस्था पर सवाल;लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, इलाके में दहशत

महराजगंज। जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आड़ा बाजार में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान के घर के ऊपर दूसरी मंजिल पर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बेखौफ होकर लाखों के जेवरात रुपये के सोने-चांदी के फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान के नीचे स्थित दूसरी मंजिल पर ताला बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर बक्से में रखे कीमती जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिजन दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो कमरे का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। चौकी के इतने पास चोरी की घटना होने से स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि नियमित गश्त होती तो चोरी रोकी जा सकती थी।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें