आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर डीएम ने चिकित्सक के साथ बैठक कर किया समीक्षा-प्रति आईडी पर दस का दिया..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।जिलाधिकरी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण के प्रगति की समीक्षा समस्त चिकित्सा अधीक्षकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

जिलाधिकारी ने विगत एक माह में आयुष्मान कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस संदर्भ में समस्त बीसीपीएम और बीपीएम सहित एमओआईसी की जवाबदेही तय की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जनपद में कुल आयुष्मान कार्ड निर्माण की जानकारी ली। सीएमओ डॉ एन.एन. प्रसाद ने कहा कि जनपद में कुल 831879 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जबकि 01 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल 6060 आयुष्मान कार्ड निर्मित किए गए हैं। जनपद में कुल 1473 आयुष्मान आईडी हैं।

जिनमें 782 आयुष्मान आईडी नए बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रति आईडी न्यूनतम 10 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित पर्यवेक्षण हेतु आयुष्मान सेल का गठन करने का निर्देश दिया और प्रतिदिन ब्लॉकवार रिपोर्टिंग प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया।

कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना आमजन को स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि अत्यंत अहम है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ एन.एन. प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश द्विवेदी सहित समस्त एमओआईसी और अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें