सीडीओ समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति आवेदन को समय से निस्तारण करने का दिया सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन यादव की रिर्पोट देवरिया:मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें पाया गया कि जनपद के उच्च शिक्षण संस्थानों के लॉगिन पर सामान्य वर्ग के 485 आवेदन, अनुसूचित जाति के 713 आवेदन, अनुसूचित जनजाति के 183, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1795 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 321 आवेदन लम्बित है।

जनपद के सर्वाधिक छात्रवृत्ति आवेदन लम्बित शिक्षण संस्थानों की बैठक की गई एवं निर्देशित किया गया कि उनके स्तर पर लम्बित छात्रवृत्ति आवेदन को अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना आज ही अग्रसारित/निरस्त करना सुनिश्चित करें। छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित/निरस्त करने की अन्तिम तिथि 27 जनवरी है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि अन्तिम तिथि के उपरान्त यदि किसी शिक्षण संस्थान के स्तर पर आवेदन लम्बित पाया जाता है तो उसका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें