डीएम दिव्या मित्तल ने नागरिकों से की अपील, कहा बिचौलियों से रहें सतर्क,https://youtu.be/HNmxlJPS5Tw?si=Ec1w6WefMYPKc7oB

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम दिव्या मित्तल ने नागरिकों से की अपील, कहा बिचौलियों से रहें सतर्क-अर्जुन यादव की रिर्पोट देवरिया https://youtu.be/HNmxlJPS5Tw?si=Ec1w6WefMYPKc7oB

देवरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1 लाख की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना की राशि सीधे खाते में आती है, इसमें किसी भी प्रकार के बिचौलिये या दलाल की कोई भूमिका नहीं है।

इस संबंध में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि लाभार्थी किसी भी बिचौलिये के बहकावे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति योजना के नाम पर पैसा मांगता है या किसी तरह का प्रलोभन देता है, तो उसे तुरंत प्रशासन को सूचित करें। शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें