महराजगंज निचलौल में संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया,https://youtube.com/shorts/068EKRxnCEo?si=k1XwK2GsBJQbY3UC

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा आज पंचायत चुनावों के दृष्टिगत ब्लॉक निचलौल में संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची अपलोड कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए ऑपरेटरवार डाटा फीडिंग की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन बीएलओ का डाटा अबतक प्राप्त नहीं हुआ।उनसे सम्पर्क कर तत्काल डाटा प्राप्त कर संभावित डुप्लीकेट मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची अपलोड कार्य को निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी निचलौल को निर्देश दिया कि प्रतिदिन के डाटा फीडिंग का पर्यवेक्षण करते हुए जिस स्तर पर भी शिथिलता हो उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि निचलौल तहसील में 122 मतदान केन्द्रों की मतदाता सूची अद्यतन करने हेतु 15 कम्प्यूटर आपरेटर कार्यरत हैं। जिलाधिकारी महोदय ने सत्यापन कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर एसडीएम सदर  सिद्धार्थ गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी शमा सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें