धनतेरस पर भी दिखे एक सौ तीस मजबूर फरियादी पंहुचे तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर-अगर जिम्मेदार जनता के बीच रहते नहीं होता भारी समस्या -डीएम ने दिया…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय purvanchl bulletin निष्पक्ष खबर अब तक महराजगंज।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों की सुनवाई की गयी।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा समक्ष कुल 130 मामले आये, जिनमें मौके पर ही 15 प्रकरणों/शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। अवशेष जन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने भूमि सम्बन्धी प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण के उपरांत ही प्रकरणों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को स्थलीय भ्रमण करने और स्पॉट मेमो बनाने का निर्देश दिया।

जनपद के चौराहे पर धनतेरस पर सजा दूकान:ग्राहक देवता का इंतजार-जीएसटी भी कम,फिर भी कम ग्राहक-कही महंगाई का…

उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाएं तथा शिकायतों के निस्तारण की निगरानी स्वयं करें। इस अवसर पर अधिकारियों को सम्बोधित करते दीपावली की शुभकामनाएं ब्यक्त करते हुए छठ पूजा पर साफ सफाई व तालाब व पोखरे गहरे पानी से बचाव हेतु प्रचार प्रसार करें, किसानों द्वारा पराली नही जलाने से नुकसान को बताया जाय।

जिलाधिकारी के निर्देश पर समाधान दिवस के दौरान हेल्प डेस्क, आयुष्मान डेस्क, आयुष स्वास्थ्य, कृषि द्वारा किसान सम्मान निधि, खाद्य रसद विभाग द्वारा किसान पंजीकरण का आयोजन किया गया।

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का संकल्प एवं सुझाव प्राप्त करने जिला पंचायत सभागार में बैठक संपन्न

जिसमें फरियादियों को लाभान्वित किया गया। फरियादियों ने भी जिलाधिकारी के इस कदम की सराहना की। समाधान दिवस में आयोजित हेल्प डेस्क के माध्यम से विभिन्न योजनों के लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, उपजिलाधिकारी फरेंदा श्री शैलेन्द्र गौतम, डीडीओ  बी.एन. कन्नौजिया, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें