देर रात्रि में पीजी कालेज पहुंचे डीएम:पटाखा बाजार का निरीक्षण कर देखा व्यवस्था का हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में संचालित पटाखा बाजार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन प्रणाली, साफ–सफाई एवं दुकानों की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखा बाजार में अग्निशमन यंत्र, बालू व पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आकस्मिक घटना पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को प्रांगण में साफ–सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्प्रे टैंकर को लगवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भी एक फायर टेंडर लगवाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने पटाखा व्यापारियों से फायर एक्सटिंगयूजर चलवाकर देखा और दुकानों के आस–पास ज्वलनशील पदार्थों को दूर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग केवल अधिकृत कंपनियों के पटाखे ही बेचें तथा दुकानों में अवैध रूप से निर्मित या अत्यधिक विस्फोटक पटाखों की बिक्री न की जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकानें निर्धारित मानकों के अनुसार निर्धारित स्थानों पर ही लगाई जाएं तथा विद्युत संयोजन सुरक्षित ढंग से किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि त्योहार के अवसर पर सावधानी बरतें और सुरक्षित ढंग से दीपावली मनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें