गौरी बाजार के एक प्रेमी को प्रेमिका पर शक था:इस लिए.. गौरी बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया purvanchl bulletin निष्पक्ष खबर अब तक।पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-465/2025 धारा 137(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 103(1), 238 (बी) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मुन्शी उर्फ नेयाजुद्दीन पुत्र रहमुद्दीन साकिन रतनपुर थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को आज दिनांक 18.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे पश्चिमी ढाला के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पुँछताछ में बताया गया कि मेरा उक्त लड़की से प्रेम सम्बन्ध था और मुझे शक था कि वह किसी और लड़के से बातचीत करती है । इसीलिए मेरे द्वारा उसे मारकर तालाब में फेंक दिया गया था।

14.10.2025 को थाना गौरीबाजार क्षेत्रान्तर्गत के एक गांव की पीड़ित ने तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 12.10.2025 को उनकी 14 वर्षीय पुत्री  को उनके गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति मुंशी उर्फ नेयाजुद्दीन पुत्र रहमुद्दीन बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।

जिसके सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 465/2025 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग अभियुक्त मुंशी उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही थी कि उसी दिन गाँव के ही पोखरे में उक्त लड़की का शव बरामद हुआ।

विवेचना के क्रम में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 103(1), 238 (बी) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आज दिनांक 18.10.2025 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मुन्शी उर्फ नेयाजुद्दीन को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें