गणेश चतुर्थी और दशहरा को लेकर मूर्तियों की धूम-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गणेश चतुर्थी और दशहरा को लेकर मूर्तियों की धूम-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट 

महराजगंज ।लक्ष्मीपुर बाजार में गणेश चतुर्थी और दशहरा जैसे प्रमुख पर्वों को लेकर कारीगरों के हाथों में इन दिनों खास रौनक है। जगह-जगह मूर्ति बनाने का काम चल रहा है।

कारीगर मिट्टी व प्लास्टर ऑफ पेरिस से विभिन्न आकार और डिज़ाइन की मूर्तियां तैयार कर रहे हैं।मूर्ति बनाने वाले कलाकारों का कहना है कि इस बार लोगों की मांग के 7.5 फीट ऊंचाई के अनुसार पर्यावरण अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) मूर्तियों की मांग ज्यादा है।

वहीं बड़े-बड़े पंडालों में स्थापित होने वाली विशाल मूर्तियों पर भी काम तेज़ी से चल रहा है।बाजार के लोग और श्रद्धालु मूर्तियों को देखने और बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं। बाजारों में सजावट का सामान, पंडाल और पूजा सामग्री की बिक्री भी बढ़ने लगी है।

गणेश चतुर्थी और दशहरा पर्व नजदीक आने के साथ ही पूरे लक्ष्मीपुर बाजार में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें