21 तटबंधों के निरीक्षण के लिए डीएम ने नियुक्त किया नोडल अधिकारी:निरीक्षण कर सौंपेंगे आख्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

21 तटबंधों के निरीक्षण के लिए डीएम ने नियुक्त किया नोडल अधिकारी:निरीक्षण कर सौंपेंगे आख्या

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा मानसून के दृष्टिगत तटबंधों की सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों हेतु नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने अपने आदेश में वर्ष 2025 में मानसून सत्र एवं सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद में स्थित निर्मित विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण कर उनके कटान स्थल, रेनकट तथा रैटहोल का स्थान (किमी० में) चिन्हित करते हुये विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने हेतु तटबंधवार नोडल अधिकारी नामित करते हुये इनकी ड्यूटी लगाई है।

आदेश में कहा गया है कि जनपद के सभी 21 तटबन्धों पर निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारी प्रतिदिन सम्बन्धित तटबन्ध का भौतिक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान विशेष ध्यान इस बात पर दिया जाए कि कहीं कटान, दरार, धंसान, पानी का रिसाव अथवा नदी के जलस्तर में असामान्य वृद्धि तो नहीं हो रही।

साथ ही यह भी देखा जाए कि तटबन्ध पर किसी प्रकार की अवांछित मानवीय गतिविधियाँ जैसे मिट्टी निकालना या अवैध निर्माण तो नहीं हो रहा। प्रत्येक नोडल अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण उपरान्त आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित करेंगे।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार जितेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर जर्दी डोमरा, प्रेम शंकर पाण्डेय, अपर उपजिलाधिकारी लक्ष्मीपुर रिंग बांध और शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी बनरहवा विस्तार हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पंकज शाही, तहसीलदार सदर को अनंतपुर बड़हरा, भोलेनाथ कन्नौजिया, खण्ड विकास अधिकारी सदर को अमहवा रिंग, राहुल सागर, खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा को डोमरा रिंग बांध, विजय यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को चेहरी बांध और विवेक श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार घुघुली को भगवानपुर बांध का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

देश दीपक तिवारी, नायब तहसीलदार सदर को टेढ़वा बांध, शैलेन्द्र गौतम, उपजिलाधिकारी फरेन्दा को लेहड़ा बांध, वशिष्ठ वर्मा, तहसीलदार फरेन्दा को नगवां बांध, अतुल कुमार खण्ड विकास अधिकारी फरेन्दा को बंदेईया बांध, सन्तोष कुमार यादव खण्ड विकास अधिकारी परतावल को झावाकोट तटबंध की निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

इसी प्रकार  कृष्णकान्त शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी बृजमनगंज, बेलसर रिगौली तटबंध, नवीन कुमार, उपजिलाधिकारी नौतनवां, आराजी सुबाइन सूबेदारपुर तटबंध (दायां) , कर्ण सिंह तहसीलदार नौतनवां, आराजी सुबाइन सूबेदारपुर(बायां),  नन्द प्रकाश मौर्य उपजिलाधिकारी निचलौल, बसूली गाइड तटबंध और  अमित कुमार सिंह, तहसीलदार निचलौल एसएसबी कैंप रिंग बांध हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया।

निचलौल खंड विकास अधिकारी  शमा सिंह को रामनगर ठूठीबारी, पियुष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार, निचलौल को नारायणी छितौनी और  सिद्धार्थ गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी को लक्ष्मीपुर भरवलिया का नोडल अधिकारी नामित करते हुए तटबंध की नियमित निगरानी करने हेतु निर्देशित किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें