यूपी महराजगंज:सीमेंट सेंड का रिहायशी आवास बना आठ परिवार के तबाही का मंजर,आठ गंभीर रूप से घायल-हालत गंभीर,सदर अस्पताल रेफर,https://youtu.be/llAe0xxKaeA?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी महराजगंज:सीमेंट सेंड का रिहायशी आवास बना आठ परिवार के तबाही का मंजर,आठ गंभीर रूप से घायल-हालत गंभीर,सदर अस्पताल रेफर,https://youtu.be/llAe0xxKaeA?feature=shared

जनपद के नौतनवां तहसील के टेढ़ी घाट गंगापुर गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कच्चे मकान के अचानक ढह जाने से परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाला।

सभी घायलों को आनन-फानन निजी वाहन से लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल, महाराजगंज रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान जनकराज (60+), शांति (60+), महेंद्र (38+), सुनीता (35), मीरा (30), विनय (15+), अनुप (7+), और अनुस्का (6+) के रूप में हुई है।

पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है और न ही परिवार को कोई सरकारी सहायता मिल पाई है।

ऐसे में इस परिवार पर अचानक आई इस मुसीबत ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इस गंभीर स्थिति में, परिवार को तत्काल मदद और सहयोग की सख्त जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें