त्रिरंगा यात्रा में उमड़ा अमर सपूतों को नमन करने के लिए जनसैलाब!विधायक प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश मिश्र की नेतृत्व में बीडीओ लक्ष्मीपुर संग बाइक से त्रिरंगा यात्रा-https://youtu.be/LIuwRkuZGSc

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिरंगा यात्रा में उमड़ा अमर सपूतों को नमन करने के लिए जनसैलाब!विधायक प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश मिश्र की नेतृत्व में बीडीओ लक्ष्मीपुर संग बाइक से त्रिरंगा यात्रा-https://youtu.be/LIuwRkuZGSc

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर लक्ष्मीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया । वीर शहीदों की याद में निकाले गए इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला।

रैली के माध्यम से देश अमर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया।इस तिरंगा यात्रा मे कई विभागों के लोग शामिल रहे।जन प्रतिनिधि,ब्लॉक अधिकारी, रोजगार सेवक,सफाईकर्मियों, रोजगार सेवक मौजूद रहे।

आजादी का अमृत महोत्सव-आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणांचल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारें लगाते चल रहे थे। इस दौरान लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

लक्ष्मीपुर ब्लॉक से बीडीओ मृत्युंजय कुमार और नौतनवा विधायक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक कार्यालय से हुआ। डीजे पर देशभक्ति गीतों के बीच हाथों में तिरंगा लिए लोग आगे बढ़ रहे थे।

सैकड़ों की संख्या महिलाएं और पुरुष हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदेमातरम का नारा लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा लक्ष्मीपुर कार्यालय से चलकर कस्बे,एकमा, सोंधी, पैसिया होते हुए पुन: कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लोगों में अद्भुत उत्साह और जोश देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें