अब कैमरे की नजर में शहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया। अब कैमरे की नजर में शहर

 

देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा जिला ट्रैफ़िक नियंत्रण कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद के मुख्य चौराहों व प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा सीसीटीवी निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।ऋइस पहल का उद्देश्य शहर में यातायात नियंत्रण को सुदृढ़ बनाना और अपराध नियंत्रण में तकनीक का अधिकतम उपयोग करना है, जिससे आम जनता को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात का अनुभव हो सके।

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित ।

शासन के निर्देशानुसार “स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय)” के अंतर्गत पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम नगर के टाउन हॉल परिसर स्थित शिशु मंदिर मोंटेसरी स्कूल एवं इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में गठित “स्वच्छ सारथी क्लब” के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में साफ-सफाई, ‘3R’ (Reduce, Reuse, Recycle) का महत्व, कचरे का पृथक्करण तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष रूप से छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर एक महान आदर्श महिला थीं, जिन्होंने समाज कल्याण के अनेक कार्य किए।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सफाई निरीक्षक श्रद्धानन्द, राज प्रताप सिंह, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज शुक्ला एवं इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या नलिनी सिंह, मनीष कुमार श्रीवास्तव, राजन सिंह सहित अन्य शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें