दो बच्चो के पिता को आशिकी में मिली मौत:छ: दिन से जीवन और मौत से लड़ रहा था अस्पताल में जंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जनपद के एक गाँव के दो मासूम बच्चों का पिता आशिकी के चलते अस्पताल में जीवन और मौत लड़ रहा था। आखिर में बृहस्पतिवार को रात्रि मे अपने जीवन का जंग हार गया। दो मासूम बच्चों के सिर से साया उठा। वही बूढ़ी मा का मात्र इकलौता बेटा होने के कारण लाठी का सहारा खत्म हो गया। तीसरी तरफ  बीबी के जीवन के लिए मुसीबत का पहाड़ बन गया। गाँव में मातम व सन्नाटा छा गया। 

जनपद के पुरंदरपुर थाना के ग्राम पंचायत मदरहा ककटही के टोला सुलतापुर निवासी असलम को बीते शनिवार को रात्रि में गाँव के एक घर चार लोगो ने दावत खाने के लिए बुलाया था। स्थानीय थाना पर असलम के चाचा के द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार। दावत खाने गया था। जंहा पर पेट्रोल डालकर असलम को जला दिए थे।

पुरंदरपुर पुलिस तहरीर पर चारो आरोपियों के उपर केस दर्ज कर लिया था – गंभीर रुप से जला हुआ असलम का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा था। बृहस्पतिवार को देर रात्रि में असलम ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के डाक्टर के मेमो स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पुरंदरपुर पुलिस को सूचना देने के साथ आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया। 

इस संबध में पुरंदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है। मामले विधिक कार्यवाई चल रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें