यूपी महराजगंज।जनपद के एक गांव में एक युवक के उपर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला प्रकाश में आया है । युवक का हालत गंभीर होने के कारण रात्रि में ही सीएचसी बनकटी के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल मेडीकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया
पुरंदरपुर थाना के ग्राम पंचायत मदरहा ककटही टोला सुलतापुर के रहने वाले नसीर मोहम्मद रविवार को सुबह में एक तहरीर थाना पुरंदरपुर में देकर गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कि हमारे भतीजे असलम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद समी के फोन पर दावत खाने के बहाने रविवार की रात्रि में बुलाया था।गाली गालौज देते हुए मारने पीटने के साथ पेट्रोल डालकर जला दिया। जानकारी मिलने पर इलाज कराने के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों पर केस दर्ज कराने की मांग किया है ।
इस संबध में पुरंदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है तहरीर मिला है ।मामला संदिग्ध है ।जांच चल रहा है ।जांच कर आवश्यक कार्रवाई दोषियों पर होगा ।









