नौतनवा सीडीपीओ ने अचानक किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण -अनुपस्थित मिली दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सख्त चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौतनवा सीडीपीओ ने अचानक किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण -अनुपस्थित मिली दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सख्त चेतावनी 

महराजगंज। महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर, नौतनवा बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुराग कुमार त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी केंद्र का अचानक निरीक्षण करने केंद्र पर पंहुचा गए। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को दिन में लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरवा जंगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने अचानक पंहुच गए। आंगनबाड़ी केंद्र पर नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी,पुनम देवी,ममता त्रिपाठी व सहायिका अनुपस्थित मिली । जबकि नौतनवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरहवा दुबे व सेवतरी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का सघन जांच किया।जांच में सेवतरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा साहनी, शिषकला अनुपस्थित मिलीं। सीडीपीओ ने ग्रामीणो से भी वार्ता कर केंद्र संचालन का जानकारी लिया।जिसमें स्थानीय लोगों ने बताया  कि दोनों कार्यकत्री गांव में निवास नहीं करती। चकरार की कार्यकत्र्ता सीमा चौधरी के लापरवाही और शिथिलता पर सीडीपीओ ने कड़ी चेतावनी दिया। गजेन्द्र नाथ पांडेय-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक महराजगंज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें