9 मई कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटन नीति 2022,संबध में कार्यशाला का आयोजन डीएम महराजगंज की अध्यक्षता में होगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। 09 मई 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटन नीति-2022 के सन्दर्भ में कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों और पर्यटन विशेषज्ञों द्वारा उ.प्र. पर्यटन नीति 2022 के अन्तर्गत प्रदेश में होटल/रिसोर्ट/वे-साइड एमिनिटीज/ढाबा आदि की स्थापना हेतु निवेश करने वाले उद्यमियों को मिलने वाले विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहन, लाभ, छूट एवं अनुदान आदि के विषय में अवगत कराया जाएगा। कार्यशाला में रोजगार सृजन, पूँजी निवेश व पर्यटन विकास के दृष्टिगत अधिकाधिक उद्यमियों/निवेशकों को पर्यटन नीति-2022 का लाभ उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत आवश्यक प्रयासों पर भी चर्चा किया जाएगा।जनपद में पर्यटन विभाग द्वारा रामग्राम, देवदह, सोहागीबारवा सहित विभिन्न मंदिरों और पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्धार/विकास किया जा रहा, ताकि धार्मिक, ग्रामीण एवं स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ बड़ी संख्या में देशी–विदेशी सैलानियों को जनपद में आकर्षित किया जा सके। वर्तमान में पर्यटन विभाग द्वारा कुल 06 परियोजनाएं संचालित हैं, जिनके पूर्ण होने पर पर्यटकों को उच्चस्तरीय पर्यटन सुविधाएं जनपद में उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें