संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से युवती का मिला था शव, शिनाख्त -जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवती का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

देवरिया : गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कालाबन में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक दर्दनाक घटना सामने आई है कालापन गांव में शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का सागौन के पेड़ में लटकता मिला मृतका की पहचान लवकनी निवासी मुस्कान यादव 17 के रूप में हुई है वह प्रदीप यादव की पुत्री थी और हाईस्कूल की छात्रा थी।मुस्कान ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी जिसका रिजल्ट आज आना था उसकी एक बड़ी बहन सपना है दोनों बहने अकेले ही घर की जिम्मेदारी संभाल रही थी क्योंकि उनकी मां शकुंतला का देहांत करीब 17 साल पहले हो चुका था।घटना की सूचना मिलते ही सीेओ रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष गौरी बाजार विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है किशोरी के पिता की आशंका पर पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल जांच कर रही है ।सीओ अंशुमान श्रीवास्तव के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सटीक कारणो पता चल सकेगा! घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार का रो रो के बुरा हाल हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें