जनप्रतिनिधियों का प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल करें, लोकनिर्माण विभाग की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोकनिर्माण विभाग की बैठक। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल करने का दिया निर्देश

महराजगंज।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की 2025–26 की कार्ययोजना की स्वीकृति हेतु बैठक का आयोजन आयोजन कर जनप्रतिनिधियों के सुझाव आमंत्रित किया गया। महराजगंज जिलाधिकारी ने सांसद और विधायकों द्वारा प्रेषित प्रस्तावों पर चर्चा की और प्राप्त प्रस्तावों का अनुमोदन कर 2025–26 की कार्ययोजना में शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सलाह के उपरांत ही विभाग कार्ययोजना बनाए।उसमें जनप्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल करे। जिलाधिकारी ने विगत वर्ष के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो प्रस्ताव विलंबित हैं उनमें तेजी लाकर कार्य को पूर्ण करें।बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड  धर्मपाल सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड देवेंद्र मणि, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी नवनीत कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गजेन्द्र नाथ पांडेय -purvanchal bulletin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें