सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश*

  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में निरूद्ध कैदियों की रिहाई हेतु जिला कारागार देवरिया मे सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  मनोज कुमार तिवारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। 

 
       सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  मनोज कुमार तिवारी द्वारा यू0टी0आर0सी0 कैंपेन के अन्तर्गत चिन्हित प्रकरणों पर व्यक्तिगत रूप  से बन्दियों से मुलाकात कर उनके मामलों में विधि अनुसार कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा ऐसे विचाराधीन बंदियों जिनके विरूद्ध अधिकत्तम 07 वर्ष के दण्डादेश संबंधित अपराधिक विचारण लम्बित हैं और वे कारागार में निरूद्ध हैं, से संबंधित मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

तथा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने महिला कैदियों के साथ रह रहें उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों को विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं।

आज से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163  प्रभावी


इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कारागार अधीक्षक  प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर आदित्य कुमार व लीगल एड डिफेंस काउंसिल,उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें