देवरिया।लूट करने वाला एक लुटेरा गिरफ्तार,लूट का समान बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन यादव पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक देवरिया

थाना खामपार पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, लूट का कुल माल बरामद ।*

           थाना खामपार क्षेत्रान्तर्गत भटवा तिवारी के पास दिनांक 22.03.2025 को स्वर्ण व्यापारी  राजीव कुमार वर्मा पुत्र मोतीलाल वर्मा निवासी सलेमपुर थाना सलेमपुर जिला देवरिया के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 1 किलो चांदी की जेवरात लूट किए जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा की तहरीर पर मु0अ0सं0 59/2025 धारा 309(6),352,351(3),3(5),317(2) बीएनएस  पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है । 



     पुलिस अधीक्षक देवरिया  विक्रान्त वीर द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)  सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी  शिवप्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तों का पहचान कर उनके घर व मिलने के संभावित स्थानों पर बार-बार दबिश दिया जा रहा है । जिसके कारण आज दिनांक 29.03.2025 को 01 अभियुक्त शाह आलम अंसारी पुत्र ईद मुहम्मद अंसारी साकिन रामपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया द्वारा थाना खामपार पर आत्मसमर्पण किया गया ।  गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम रामपुर ठाकुरदेवा में बांस की कोठ से लूटे गये चांदी के कुल माल (06 अदद मोटा पायल सफेद धातु  व 02 अदद पतला पायल सफेद धातु का कुल वजन 650 ग्राम) को बरामद किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर लूट के माल को कब्जे में लेते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  पुलिस टीमों द्वारा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी शनिवार को दिन में शोकाकुल परिवार से मिले,ढ़ाढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया इस खबर को भी पढ़ै

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें