विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सबकी बिटोरी तारीफ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, । सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विकास उत्सव में आज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोहा।

 

विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सबकी तारीफ बटोरी। सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय सोनरा सदर के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय महुआ महुई परतावल ने अलग अलग नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरीं। इनके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय जड़ार, पनियरा ने नशा मुक्ति पर नाटिका प्रस्तुत किया और प्रा. विद्यालय बागापार के बच्चों ने लोक नृत्य के माध्य से शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। इनके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर व महराजगंज, नवोदय विद्यालय महराजगंज के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इसके उपरांत सूचना और संस्कृति के सूचीबद्ध कलाकार अंजली पाठक, नूरजहां, राजाराम भारती और दिनेश चंद्र गिरी ने अपने लोकगीतों से शासन की विभिन्न योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें