व्यापारियों के हित के लिए व्यापार मंडल कोल्हुई व थानाध्यक्ष की बैठक सम्पन्न:व्यापार मंडल ने रेणी-पटरी वाले दुकानदारों के लिए प्रशासन से सहयोग का किया अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक

*व्यापारियों के हित के लिए व्यापार मंडल कोल्हुई व थानाध्यक्ष की बैठक सम्पन्न*

क्रॉसर — व्यापार मंडल ने रेणी-पटरी वाले दुकानदारों के लिए प्रशासन से सहयोग का किया अपील


कोल्हुई  उधोग व्यापार प्रतिनिधि  मंडल कमेटी द्वारा सोमवार को बैठक आयोजित की गई। संगठन के अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कोल्हुई मेन तिराहे पर जाम की समस्या व अवैध स्टैंड को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के संरक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा  कि तिराहे पर कई घटनाएं घटित हो चुकी है जिसमे जान माल की क्षति भी हो चुकी है।

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का स्वागत करते लक्ष्मीपुर एकमा बाजार में प्रधान तजेंद्र पाल सिंह गोल्डी

स्थानीय थाना प्रशासन मामले का संज्ञाल लेकर अवैध वाहन खड़ा करने वाले व दुकान लगाने वालों निर्देशित कर सड़क से अतिक्रमण हटाये। तद्पश्चात श्रीराम जायसवाल ने कहा कि कोल्हुई व्यपारियो के हित में जो भी कार्य होगा किया जाएगा। व्यपारियो की भी जिम्मेदारी बनती है कि सड़क पर अतिक्रमण न करते हुए परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने दे।

इस खबर को देखें गो माता से मिलता है अमृत-गो माता पर देखें बोले आचार्य कमलेश तिवारी

संगठन ने थानाध्यक्ष से रेणी पटरी वाले दुकानदारों के हित की बात रखते हुए उन्हें दुकान सड़क से हटकर साइड में दुकान लगाने हेतु आग्रह किया।बैठक में कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने भी पहुच कर व्यपारियो से सहयोग की अपील किया। और सभी व्यापारियों की सहयोग करने के लिए आश्वाशन दिया। इस दौरान युवा अध्यक्ष देव अग्रहरी, उपाध्यक्ष अफ़रोज़ खान, अभिषेक रौनियार, सरंक्षक बिल्लू सिंह, इकबाल अहमद,सुरेंद्र शुक्ला,दुर्गेश मिश्रा,मो शमीम,राजन जायसवाल,प्रमोद वर्मा,गणेश कसौधन,पीयूष,लालचंद,उत्तम ,पप्पू यादव,डब्लू सिंह,जोनू, राजकुमार ,रामप्रीत, सोनू, विनोद मौर्य, गणेश कसौधन, अशोक कसौधन आदि लोग मौजूद रहे।

संतकबीरनगर। गांव में हुई आगजनी से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत-देखे बड़ी खबर इस खबर को भी पढ़े

ब्रेकिंग #देवरिया,हुंडई एजेंसी के पास हुआ मार्ग दुर्घटना इस खबर को भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें