बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष चौरसिया की रिपोर्ट महराजगंज उत्तर प्रदेश- महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से लक्ष्मीपुर ब्लॉक सभागार में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडे ने कहा कि सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे बेटियों को शिक्षा दिलाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक बेटियां ही समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस दौरान उपस्थित लोगों से बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद, एडीओ पंचायत दिनेश चंद पाठक प्रभाकर मिश्रा, आभा, शुभम पांडे, अमरिंदर पांडे, छोटेलाल एवं रविकांत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें