कानून, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुरन्दरपुर पुलिस एलर्ट-देखिए फ्लैग मार्च -शांति व्यवस्था पर संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगामी श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर पुरंदरपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सुरक्षा का दिया संदेश-महराजगंज उत्तर प्रदेश आशीष चौरसिया की रिपोर्ट महराजगंज।आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं अन्य त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना पुरंदरपुर पुलिस ने मोहनापुर कस्बे एवं प्रमुख बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा शांति, आपसी भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों, कांवड़ यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से श्रावण मास और आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त और निगरानी रखी जाएगी। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा शांति भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया के साथ उपनिरीक्षक अभय सिंह, अजय कुमार, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल यादव, जनार्दन चौधरी तथा कांस्टेबल अंजेश श्रीवास्तव, आदित्य यादव, संजय कुमार, सतीश कुमार एवं पवन कुमार यादव सहित थाना पुरंदरपुर का पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें