12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया -उत्तर प्रदेश -अर्जुन यादव की रिपोर्ट-12 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वन एवं वन्यजीव विभाग को 13,46,000, पर्यावरण विभाग को 1,52,000, ग्राम्य विकास विभाग को 13,97,000, कृषि विभाग को 4,32,000, पंचायती राज विभाग को 1,53,000 तथा अन्य विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस प्रकार जनपद में कुल 39,91,900 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में 08 जुलाई, 2026 को विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण एवं पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर दो-दो सहजन के पौधे लगाए जाएं। प्रत्येक पंचायत भवन पर आंवला, सहजन एवं नींबू के पौधे लगाए जाएं। इसके अलावा अमृत सरोवर, विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी आंवला, सहजन सहित अन्य उपयुक्त पौधों का वृक्षारोपण कराया जाए।

वृक्षारोपण अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही वृक्षारोपण गतिविधियों को सोशल मीडिया से जोड़ने तथा हरित विद्यालय, हरित ग्राम एवं हरित पंचायत सचिवालय की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सड़कों के किनारे, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, चारागाहों तथा पशु आश्रय केंद्रों सहित विभिन्न स्थलों की उपयोगिता के अनुसार पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से वार्ता करते हुए प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें