मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना का खंड स्तरीय ब्लाक सभागार में बैंकर्स समिति की हुई बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महाराजगंज विनय कुमार द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना व मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय बैंकर्स समिति का ब्लॉक सभागार, महाराजगंज में खंड स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भूपेन्द्र मिश्रा, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), महाराजगंज द्वारा की गई।

बैठक में रामदास चौधरी, PD डीआरडीए, विवेक कुमार, जिला खाद्य एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, आनन्द त्रिपाठी जिला मिशन प्रबन्धक,डॉ दिव्या राय सीएम फेलो,श्री रणजीत सीएम फेलो CM युवा, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, बीएमएम, एनआरएलएम, आईएसबी तथा बैंक सखियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में वार्षिक ऋण योजना की प्रगति, शासकीय रोजगारपरक (GSS) योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएमएफएमई योजना, एनआरएलएम समूहों के बैंक खाते एवं सीसीएल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, अटल पेंशन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना तथा पीएम सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा की गई।

एलडीएम भूपेंद्र मिश्रा ने सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत एवं वितरित किया जाए। उन्होंने ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) में वृद्धि तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

बैठक में एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूहों को समयबद्ध सीसीएल उपलब्ध कराने, पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने तथा आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मत्स्य एवं पशुपालन क्षेत्र से संबंधित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

बैठक के अंत में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों एवं बैंक अधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित कर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें