थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण, 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया

*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण, 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
              जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीमपुर में दिनांक 14.03.2025 को वादी मुकदमा श्री मनोज यादव पुत्र युगुल किशोर यादव साकिन भीमपुर थाना कोतवाली जनपद देवरिया द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दिया गया कि उनके भाई सनोज यादव निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष को उनके गांव के भीमपुर के घोठा के पास चाकू से वार कर हत्या कर दी गयी, जिस सम्बन्ध वादी मनोज यादव की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में दिनांक 14.03.2025 को मु0अ0सं0 294/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अभियोग अभियुक्त रामभवन विश्वकर्मा पुत्र पारस विश्वकर्मा साकिन भीमपुर दक्षिण टोला थाना कोतवाली जनपद देवरिया के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है ।



              पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा फॉरेसिंक टीम व डाग स्क्वायड के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त रामभवन विश्वकर्मा पुत्र पारस विश्वकर्मा साकिन भीमपुर दक्षिण टोला थाना कोतवाली जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर धनौती मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर नरायनपुर पुल के नीचे से घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल चाकू बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें