महराजगंज,रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में भव्य पासिंग आउट (दीक्षांत) परेड सम्पन्न, https://youtu.be/oQraWRJi4BE?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज,रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में भव्य पासिंग आउट (दीक्षांत) परेड सम्पन्न

गजेन्द्र नाथ पांडेय,महराजगंज-उत्तर प्रदेश।कुल 396 रिक्रूट आरक्षियों ने ली दीक्षांत परेड की शपथ।रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड ग्राउंड में रिक्रूट पुरुष आरक्षियों की प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत भव्य पासिंग आउट परेड (दीक्षांत समारोह) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला अधिकारी  संतोष कुमार शर्मा जनपद महराजगंज मुख्य अतिथि:- के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर *पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की गई।* तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया।

🎖परेड निरीक्षण एवं सलामी:-मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा परेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान द्वारा टोली/वार्ड, टर्न-आउट एवं समग्र प्रस्तुति का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, अनुशासन, कदमताल एवं समन्वय की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया गया।

🏆उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सम्मान-दीक्षांत परेड के दौरान विभिन्न अन्तः एवं वाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया।अन्तः विषय में प्रथम रि0आ0 रजनीश पाण्डेय व वाह्या विषय में प्रथम रि0आ0 विपिन पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

🥇सर्वांग सर्वोत्तम:-रिक्रूट आरक्षी रजनीश पाण्डेय (1247/1500 अंक) अन्य प्रमुख श्रेणियों शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, भीड़ नियंत्रण, यातायात, योगासन, आतंकवाद/डकैती निरोधक एवं विशेष तलाशी अभियान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को पुरस्कृत किया गया।

🎖परेड कमांडर-प्रथम परेड कमांडर – रि0आ0 विशाल सिंह,द्वितीय परेड कमांडर – रि0आ0 विपिन पाण्डेय,तृतीय परेड कमांडर – रि0आ0 संदेश प्रकाश

शपथ ग्रहण- दीक्षांत परेड के दौरान रिक्रूट पुरुष आरक्षियों को देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर सकें।

🗣अधिकारियों के संबोधन-जिलाधिकारी ने रिक्रूट को संबोधित करते हुए कहा कि* पुलिस की भूमिका आज बेहद विवाधिकृत और महत्वपूर्ण हो चुकी है। कहा कि पुलिस से polite, obedient, loyal, intelligent, courageous & efficient होने के साथ protection, order, law, integrity, conviction & ethical होने की अपेक्षा भी समाज को रहती है।उन्होंने कहा कि आज कोई भी महत्वपूर्ण आयोजन बिना पुलिस बल के संभव नहीं है। साथ ही पुलिस किसी आपात स्थिति में फर्स्ट रेस्पॉन्डर के रूप में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् कि भावना से कार्य करती है ताकि समाज में शांति व्यवस्था बनी रहे। जिलाधिकारी  ने कहा कि पुलिस बल सर्वभूत हिते रताः’ अर्थात समस्त प्राणियों (जीवों) के कल्याण और भलाई में निरंतर लगे रहने की भावना से काम करे। उन्होंने रिक्रूट को भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आशा है आप सभी इस तरह से काम करेंगे कि पुलिस बल आप पर नाज कर सके।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि-प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए आत्मरक्षा कौशल, विधिक ज्ञान एवं अनुशासन को अब व्यवहारिक जीवन में लागू करना अत्यंत आवश्यक है। यह बैच पुलिस बल की कार्यक्षमता को और सुदृढ़ करेगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

🤝जनसेवा एवं संवेदनशील पुलिसिंग-रिक्रूट आरक्षियों को पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग (Victim Centric Policing) अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का समाधान संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ किया जा सके।

💻आधुनिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण-यह भी अवगत कराया गया कि रिक्रूट आरक्षियों को साइबर अपराध, डिजिटल तकनीक एवं आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे वे बदलते समय की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।

https://purvanchalbulletin.com/archives/3279कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं– इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण इकाई के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें