गजेन्द्र नाथ पांडेय -महराजगंज, उत्तर प्रदेश। जनपद में घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस की कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर नकेल कसने के लिए जिलाधिकारी ने गैस वितरण से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम की स्थापना की है।
कंट्रोल रूम का मो0न0-8423675896 है, जिसपर आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल (मो. नं. 9412155781) हैं, जबकि एसडीएम विजय यादव (मो.नं. 9358772891) द्वारा प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक कंट्रोल रूम का पर्यवेक्षण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है-उन्होंने कहा कि यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति अवैध भंडारण या कालाबजारी में लिप्त पाया जाता है, तो आमजन उसकी शिकायत उपरोक्त नंबरों पर करें, दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। इस संदर्भ में उन्होंने चारों तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा प्रवर्तन दलों का गठन कर औचक रूप से छापेमारी करने और स्टॉक रजिस्टर और वितरण की जांच करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा तेल कम्पनियों के नोडल अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा है एल०पी०जी० के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा अस्थायी रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है तथा इसके अतिरिक्त पारदर्शी वितरण हेतु ओ०टी०पी० के माध्यम से रीफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। कोई भी उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है और बुकिंग के उपरांत एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से एलपीजी का भंडारण न करें और न ही गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाएं। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जनपद में पेट्रोल व डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है।
जनपद में 21.04.2026 को घरेलू गैस सिलेंडर की कुल बुकिंग 10054 थी, जबकि औसत बुकिंग 11977 थी। दिनांक 21.04.2026 को जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों का स्टाक 13333 था, जिसके सापेक्ष दिनांक 21.04.2026 को 10598 घरेलू गैस सिलेण्डरों की बिक्री हुयी।
इसी प्रकार जनपद में आज 149 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें 132 पंप क्रियाशील थे। जनपद में आज सुबह का डीजल का स्टॉक 964 किलो लीटर और पेट्रोल 783 किलो लीटर था। जबकि दिनांक: 21 अप्रैल 2026 को डीजल की कुल बिक्री 348 किलो लीटर और पेट्रोल की बिक्री 297 किलो लीटर रही।जनपद में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर का वितरण सुचारू रूप से जारी है और अबतक कोई समस्या नहीं है।







