देवरिया: गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया: गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

देवरिया (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवध और पशु क्रूरता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। इसी क्रम में देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के थाना बनकटा की पुलिस टीम ने गोवध अधिनियम से जुड़े दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो गोवंशीय पशु बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी-पुलिस अधीक्षक देवरिया, अभिजीत आर. शंकर के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में बनकटा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि कुछ तस्कर अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए ग्राम छेरिहा स्थित पानी टंकी के पास घेराबंदी की और दो संदिग्धों को धर दबोचा।

बिहार के रहने वाले हैं तस्कर:-पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान युनूस नट (30 वर्ष) और संदीप राम (28 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य बिहार के जनपद सिवान, थाना मैरवा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से दो बछड़े और एक डंडा बरामद किया है। अभियुक्त युनूस नट का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिस पर पूर्व में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

थाना बनकटा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-95/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें