संपूर्ण समाधान दिवस में 39 मामलों की सुनवाई, 4 का मौके पर निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपूर्ण समाधान दिवस में 39 मामलों की सुनवाई, 4 का मौके पर निस्तारण

गजेन्द्र नाथ पांडेय,महराजगंज-उत्तरप्रदेश। सदर तहसील में जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई, जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 21, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग के 02 तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण शामिल रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी मामलों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर करें और किसी भी शिकायत को लंबित न रखें। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसमस्याओं के समाधान में गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने आई-गॉट साधना सप्ताह के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आई-गॉट पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने वर्तमान पुलिस अधीक्षक का सभी अधिकारियों से परिचय भी कराया।

इस अवसर पर एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर पंकज शाही, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, डीआईओएस पी.के. शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें