राजस्व व करेत्तर की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी ने किया-समीक्षा बैठक में क्या कहा?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा कैम्प कार्यालय में राजस्व एवं करेत्तर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी  ने मण्डी समिति, खाद्य एवं औषधि प्रसंस्करण, खाद्य पदार्थ, जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं गैस आपूर्ति, डी.टी.आर.एस., गन्ना भुगतान, डूडा आवास, पीएम स्वनिधि, कृषि एवं गैर-कृषि भूमि, अधिवास प्रमाण पत्र, राजस्व वादों के निस्तारण, आपदा राहत, एण्टी-भू-माफिया, मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना बीमा, राजस्व वसूली, स्वामित्व, एआरटीओ, खनन, स्टाम्प, आई.जी.आर.एस. तथा आबकारी आय से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

https://purvanchalbulletin.com/archives/3036  –इस खबर को भी पढ़िए 

उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के कार्य में किसी प्रकार की अवकाश अवधि को भी कार्य दिवस मानते हुए लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी द्वारा डूडा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवासों के कम्प्लीशन तथा अधूरे भवनों को यथाशीघ्र पूर्ण करने एवं पीएम स्वनिधि के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि धारा 24 के अंतर्गत वादों, अधिवास प्रमाण पत्र, आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों तथा स्वामित्व से संबंधित किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए तथा विशेष रूप से राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर एसडीएम, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार ऑनलाइन ज़ूम माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें