महराजगंज।बच्चों संग जाने महराजगंज में किस किस ने होली खेल उज्जवल भविष्य कि दिया शुभकामनाएं purvanchl bulletin निष्पक्ष खबर अब तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय पर होली के सार्वजनिक अवकाश पर जाने से पहले एक दूसरे पर अबीर गुलाल गुलाले उड़ाकर गले मिले, होली की शुभकामनाएं एक दूसरे को देकर प्रसन्नता व्यक्त किया।

लक्ष्मीपुर ब्लाक पर नियुक्त बीडीओ मृत्युंजय कुमार यादव सहित ब्लाक पर नियुक्त सभी ब्लाक कर्मचारियों ने बुधवार को परिसर में जमकर होली की खुशी मनाई।सभी एक दूसरे को बधाई दिया।

बीडीओ लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय पर होली खेलने के बाद सीधे पंहुचे बीईओ कार्यालय पर पर जहां पर स्कूल के शिक्षक व छात्र तथा खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। यहां पर छात्रों संग सभी ने मिलकर होली खेला एक दूसरे को बधाई दिया।

बीडीओ साहब द्वारा बच्चों में मिष्ठान्न वितरण किया गया एवं बच्चों संग होली खेली गई।
खंड शिक्षाधिकारी, विकास नारायण मिश्र, मृत्युंजय कुमार मिश्र, रेनू गुप्ता, मिथिलेश सिंह, करिश्मा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें