डीएम के निरीक्षण में गोशाला मधुकरपुर महादेवा में मिला नाद की गहराई-देखिए निरीक्षण में मिले गोवंश व व्यवस्था पर बोले डीएम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह द्वारा आज फरेंदा विकास खंड के अंतर्गत स्थित बृहद गौशाला मधुकर महदेवा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गौशाला में संरक्षित गौवंश को गुड़-चना, केला तथा हरा चारा खिलाकर उनका हालचाल जाना तथा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि गौशाला में कुल 106 गौवंश संरक्षित हैं, जिनमें 20 गाय एवं 86 बछड़े शामिल हैं। जिलाधिकारी ने पशुओं के रखरखाव, भोजन तथा पेयजल की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

इस दौरान पाया गया कि गौशाला में पशुओं के लिए भूसा एवं अन्य पशु आहार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और नियमित रूप से पशुओं को चारा-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

गौशाला परिसर में पशुओं के संरक्षण के लिए चार बड़े शेड (बाड़े) बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 400 पशुओं को रखने की क्षमता है। प्रत्येक बाड़े में पशुओं के लिए चारा तथा पेयजल हेतु नाद का निर्माण कराया गया है। इन सभी संरचनाओं का निर्माण सीएनडीएस द्वारा कराया गया है। जिलाधिकारी ने चारा हेतु बनाए गए नाद की गहराई अपेक्षाकृत अधिक होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाद की गहराई कम कराते हुए इसे पशुओं के लिए अधिक सुगम बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र कुमार गौतम, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें