महराजगंज।जनपद के नौतनवा विधानसभा के एक गांव के युवक की हत्या पंजाब में पीट-पीटकर कर दिया था ।जिसका अंतिम दाह संस्कार पिता ने गांव के ही अंत्येष्टि स्थल पर कर दिया। जैसे पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को जानकारी हुई पीड़ित परिवार के घर पंहुच कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए ढ़ाढस बनाया।हर तरह का इस संकट में सहयोग करने की बात किया।तथा घटना की जानकारी लिया।
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के गांव सिंहपुर थरौली निवासी विरेंद्र चौधरी का लड़का विकास चौधरी 23 वर्ष लगभग छः माह पूर्व पंजाब में मेहनत मजदूरी व रोजी-रोटी के लिए गया था ।मात्र इकलौता बेटा था ।जिस पर माता पिता का सहारा था ।
लेकिन इसी सोमवार की रात्रि में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब मंडी थाना क्षेत्र में अपने ही रिश्तेदारों ने विकास चौधरी को पीट पीट कर मार डाला ।घर का चिराग बुझा दिया।माता पिता का सहारा छिन लिया।
मंगलवार को पंजाब से आया फोन सुन कर दंग हो गया परिजन –फोन आने के पिता सहित परिवार के लोग पंजाब पंहुच गए। पंजाब पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद शव को सौंप दिया। हत्या का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दिया।
शुक्रवार को दिन में पिता ने मृतक बेटा का शव आंखों में आसूं लेकर घर पंहुचा– शव घर पंहुचते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे।गांव व क्षेत्र में मातम छा गया।।
जिस बेटे को देना था पिता को मुखाग्नि-लेकिन पिता ने ही बेटे को दिया कलेजा पत्थर कर मुखाग्नि ।इस दौरान गांव सहित रिश्तेदार मौजूद थे आंखों में आंसू लेकर अंत्येष्टि स्थल पर।सभी के मुंह से एक ही बात निकल रहा था कि आखिर विकास ने क्या बिगाड़ा था जो अपने ही बन गए विकास के जान का दुश्मन।कैसे कोई अब करेगा अपनों पर भरोसा -जो सबके जबान पर एक सवाल बनकर निकल रहा है।
जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी पहुंचे:- नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को जैसे ही जानकारी मिली वह हर काम छोड़ सिंहपुर थरौली विरेन्द्र चौधरी के घर पर पहुंच शोकाकुल परिवार से मिले ।तथा दुख की घड़ी में ढ़ाढस बधाया।घटना के संबध में बातचीत कर जानकारी लिया।हर संभव सहयोग करने का पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने आश्वासन दिया









