महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम वेयरहाउस/गोदाम का आज मासिक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सी0सी0टीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव , तथा गार्ड रूम व गाडी पार्क टीनसेड से सम्बन्धित दिशा निर्देश दिये ।
उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुसार सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता को सुनिश्चित रखा जाय।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रशांत कुमार, निर्वाचन कार्यालय से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।









