Breaking news maharajganj- गोरखपुर सोनौली हाइवे पर सड़क हादसे में गई युवक जान,एक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। गोरखपुर सोनौली हाइवे पर शनिवार को देर रात्रि में देर रात्रि में सड़क हादसे एक युवक की मौत हो गई।एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही शव को कब्जे में पुरन्दरपुर पुलिस ने ले लिया है ।पीएम कराने लिए आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दिया है।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर सोनौली हाइवे पर पैसिया ललाइन के समीप शनिवार को देर रात्रि में पैसिया ललाइन चौराहा से थरौली बुर्जुग का रहने वाला मोहम्मद नईम पुत्र अज्ञात उम्र लगभग 22वर्ष अपने बाइक पर गुफरान पुत्र सनाउवर उम्र लगभग 23 वर्ष को  बैठाकर घर वापस आ रहा था।

जैसे ही पैसिया ललाइन के कुछ दूरी ही पहुंचा था कि सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार से टैंकर चालक ने अनियंत्रित होकर पीछे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर पीछे बैठने वाला गुफरान की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ठक्कर की आवाज सुनकर रात्रि में कुछ पहुंचे की तब तक चालक टैंकर लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने नईम से बातचीत किया अपना नाम पता बताया तो परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुरन्दरपुर पुलिस को सूचना दिया ।घायल को इलाज के लिए सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचाया।

पुरन्दरपुर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए महराजगंज भेज दिया है ।ठोकर मारने वाले वाहन का भी पुलिस ने पता लगाना शुरु कर दिया है । जिससे वाहन पर कार्रवाई कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें