डीएम व एसपी ने इटहिया मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक:सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किया-सुरक्षा व्यवस्था का निगरानी के लिए दिया..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में महाशिवरात्रि पर्व पर दोय उच्चाधिकारियों ने जलाभिषेक करते हुए जनपद वासियों की सुख-समृद्धि के साथ सुखमय जीवन की कामना की।

दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुचारू रूप से जलाभिषेक को संचालित किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा पंचमुखी शिवमन्दिर इटहिया में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की पूजा एवं जलाभिषेक हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं द्वारा सुरक्षित एवं आसानी से शिव की पूजा अर्चना कर सके इसके लिए सुरक्षा की मजबूत ब्यवस्था हेतु मेला परिसर में 47 सी सी टीवी लगवाई गयी है।

तथा कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय ने कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक से लेकर आवागमन की परताल की गयी।

मन्दिर जाने हेतु दुर दराज से श्रद्धालु द्वारा वाहनो से आया जाया कर रहे है, जिसकी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेला परिसर में डाक्टरो की स्वास्थ्य कैम्प भी लगायी गयी है।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था निगरानी के समय निचलौल उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह थानाध्यक्ष, मेला प्रभारी सहित सुरक्षा ब्यवस्था में लगे अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें