पारीवारिक पेंशनर आयकर आगणन कोषागार कार्यालय में उपलब्ध कराए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय महराजगंज । वरिष्ठ कोषाधिकारी  राजकुमार गुप्ता द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से कोषागार महराजगंज से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को सूचित किया गया है।

जिनकी सभी स्रोतो से वित्तीय वर्ष 2025-26 में रू0 12,00,000/- तक वार्षिक कर योग्य आय होती है, उनको कोषागार महराजगंज में आयकर आगणन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है, वे अपने स्तर से ही रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

जिन पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स की वार्षिक आय (वित्तीय वर्ष 2025-26) में रू0 12,00,000/- से अधिक होने की दशा में ही कोषागार में दिनाँक 26.02.2026 तक उपस्थित होकर आयकर आगणन शीट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे नियमानुसार आयकर की कटौती अथवा विवरण के अनुसार छूट की सुविधा प्रदान करते हुए माह फरवरी-2026 की नियमित पेंशन का भुगतान किया जा सके अन्यथा की दशा में माह फरवरी 2026 की पेंशन से आय के विद्यमान स्लैब से आयकर की कटौती करते हुये पेंशन भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी अन्यथा की स्थिति में अधिक कटौती सम्बन्धी कोई दावा मान्य नहीं होगा।

आगणन प्रस्तुत करते समय छूट के सम्बन्ध में आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा। साक्ष्य के अभाव में छूट से वंचित करते हुये आयकर की कटौती की जाएगी। जिसके लिए सम्पूर्ण उत्तरदायित्व पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर का होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें