नव वर्ष सभी जनपद के नागरिकों के लिए सफलता लेकर आए!डीएम ,एसपी व सीडीओ का देखे नव वर्ष पर शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक  सोमेंद्र मीना और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने जनपदवासियों को नववर्ष की बधाई प्रेषित की है।

जिलाधिकारी ने जनपद महराजगंज के समस्त नागरिकों को नववर्ष 2026 की बधाई एवं शुभकामना प्रेषित किया है । जिलाधिकारी महोदय ने अपने संदेश में कहा कि यह नया वर्ष आपके जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए।

उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर नववर्ष में जनपद के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के संकल्प को और अधिक मजबूत करें। शासन की मंशा के अनुसार वर्ष 2047 तक एक विकसित उत्तर प्रदेश के साथ–साथ समृद्ध महराजगंज के निर्माण के लिए प्रशासन जनहित, पारदर्शिता और सुशासन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनसहयोग से महराजगंज को प्रगति के नए शिखर तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। आइए इस दिशा में हम सभी आपसी सहयोग, विश्वास और सहभागिता के साथ कार्य करें।

नववर्ष के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नववर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने जनपद को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त बनाए रखने के लिए प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों पर बल दिया।

पुलिस विभाग की ओर से उन्होंने सभी जनपदवासियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और मंगलमय नववर्ष की कामना की।

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने समस्त जनपदवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। जनपद विकास की नई ऊँचाइयों को छुए और प्रत्येक नागरिक के सपने साकार हों।

Leave a Comment

और पढ़ें