स्टेट सिंहपुर कला भीष्म सेन सिंह उर्फ लल्लू सिंह के घर पर पुत्र शोक – गांव सहित क्षेत्र में बड़ा..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। महराजगंज जनपद के एक ऐसे युवा पुत्र का अचानक निधन हो जाने से मांता पिता व परिवार को तो बड़ा ही अघात लगा ही है ।वहीं मिलनसार युवा होने के कारण क्षेत्र में बड़ा ही शोक का लहर व्याप्त है ।

नौतनवा तहसील के ग्राम पंचायत सिंहपुर कला निवासी भीष्म सेन सिंह उर्फ लल्लू सिंह के लड़के उम्र लगभग 26 वर्ष अंकित सिंह का सोमवार को हृदयगति रूक जाने से अचानक निधन हो । सूचना मिलते ही क्षेत्र सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंच गए।

माता पिता व परिजन तो पुत्र के निधन से शोकाकुल है लेकिन क्षेत्र में बड़ा शोक की लहर ! जैसे ही सिंहपुर कला लल्लू सिंह के पुत्र के निधन की सूचना क्षेत्र में लोगों मिला।

उसी तरह से क्षेत्र व तहसील क्षेत्र के लोगों सहित तमाम शुभचिंतक सिंह के पुत्र शोक में पंहुच कर ढांढस बंधाया। लेकिन पुत्र अंकित सिंह प्रेम ,व्यहार ,लगाव ,व मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के आंखों से आंसू निकल रहे हैं ।

इस दौरान पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी,पूर्व विधायक कौशल किशोर सिंह मुन्ना,नागेंद्र शुक्ला,सदामोहन उपाध्याय,भाजपा के अशोक जायसवाल , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यंत्री मौर्य सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग लल्लू सिंह के आवास पर पंहुच कर पुत्र शोक में संवेदना प्रकट किया व ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें