पूर्वोत्तर रेलवे!गोरखपुर- नौतनवा रेल रूट पर ट्रेन से टकराया गौ माता का झुंड, दस की मौत-तीन गंभीर रूप से घायल-इलाज के बाद प्रधान प्रतिनिधि पहुंचाया गो आश्रय केन्द्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज: गोरखपुर- नौतनवा रेल रूट पर ट्रेन से टकराया पशुओं का झुंड, कई की मौत, मौके पर पहुँचा प्रशासन

नौतनवा- गोरखपुर रेल रूट पर भोर में चलने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दजन भर गो बंशीय की मौत हो गई।जबकि कई घायल हो गए।जंगल से निकलकर ट्रैक पार करते समय ये हादसा हुआ है।

फरेंदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवतनगर परसिया प्रधान प्रेरतिनिधि नीरज गुप्ता उर्फ बबलू ने बताया की पूर्वोत्तर रेलवे के आनंदनगर नौतनवा रूट पर पैसेंजर ट्रेन जा रही थी,लोक विद्यापीठनगर स्टेशन के पहले घने कोहरे में जंगल की तरफ़ से मवेशियों का झुंड अचानक रेलवे ट्रैक पार करने लगा।

जिससे गुजर रही पैसेन्जेर ट्रेन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा करीब दस मवेशियों की कटकर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के बाद प्रधान प्रतिनिधि ने गो आश्रय केन्द्र मधुकरपुर महादेवा पहुंचा दिया।

सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचा और घायल पशुओं को इलाज हेतु भिजवाया। हादसे में गनीमत रहा की ट्रेन पटरी से नहीं उतरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर SDM फरेंदा,पशु चिकित्साधिकारी,पुलिस मौके पर पहुँच जांच पड़ताल किया।

मृत पड़े पशुओ मे गो माता, साड़, गाय थी जिन्हे पोस्टमार्तम के बाद जंगल में दफ़न कर दिया गया, जिनकी संख्या दस बताई जा रही। हादसा का कारण घना कोहरा बताया जा रहा हालांकि विभागीय जाँच में तय होगा किसकी लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें