लक्ष्मीपुर एकमा गांव में शासन से 28 कंबल ठंडक से बचाव के लिए पहुंचा:ग्राम प्रधान तेजेन्द्र पाल सिंह का गरीबों पर उमड़ा प्यार, दिया 165 कंबल-गरीबो के चेहरे खिल उठे कंबल मिलते

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज;ठंडक से बचाव के लिए शासन का कंबल गरीबों के हाथ तक पहुंच रहा है । लेकिन पर्याप्त न होने के कारण प्रधान के द्वारा बड़े पैमाने पर गरीबों के लिए पहल किया जा रहा है । जिसका नजारा लक्ष्मीपुर एकमा बाजार में सोमवार को देखने को मिला।

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर एकमा में गरीबों को ठंडक से बचाव के लिए तहसील प्रशासन 28कंबल वितरण के लिए दिया था । लेकिन जरुरतमंद गरीब के लिए अपर्याप्त था ।लेकिन प्रधान तेजेन्द्र पाल सिंह ने गांव के सभी जरूरत मंद गरीबों के लिए अलग से 137 कंबल अतिरिक्त व्यवस्था कराया।

सोमवार को दिन में एक सौ पैंसठ कंबल गरीबों को सौंपा:-सोमवार को दिन में प्रधान तेजेन्द्र पाल सिंह ने 165 पैंसठ कंबल गांव के गरीबों को सौंपा । जिसमें तमाम महिला व पुरुष बुर्जुग कंबल लिए । कंबल मिलते ही ठंडक से बचाव के लिए गरीबों के चेहरे खिल उठे।

कंबल वितरण गांव के समाजसेवियों के द्वारा किया गया;-लक्ष्मीपुर एकमा बाजार में प्रधान तेजेन्द्र पाल सिंह के आवास पर समाजसेवी राघवेन्द्र पांडेय,हसन खान,विजय मद्धेशिया, दुर्गा शंकर शुक्ल, कन्हैया मद्धेशिया, परमेश्वर, राधेश्याम, शर्मा,रामबेलाश पांडेय,सद्दाम,संदीप, दुर्गा,इंदर प्रताप, दुर्गा, ईश्वर बर्मा सहित तमाम समाज सेवियों के द्वारा प्रधान संग द्वारा कंबल गरीबों के हाथ में सौंप आशीर्वाद लिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें