महराजगंज।महराजगंज जिले के एक मैरेज हाल में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के अलग अलग जगहों से व्यपारियो ने पहुँचकर कार्यक्रम में भाग लिया।मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल पहुँचे जिन्होंने व्यपारियो के साथ बैठक कर उनकी समस्यायों को सुना और उनके समाधान का पूरा भरोसा दिलाया।
व्यपारियों को पद का शपथ ग्रहण।कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती जी के प्रतिमा पर मल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवालित किया। इसके बाद जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद का शपथ ग्रहण भी दिलाया गया । कार्यक्रम में सोनौली, नौतनवा, बृजमनगंज फरेंदा, कोल्हुई, सिसवा, निचलौल,पनियरा आदि जगहों से पहुँचे व्यपारियो व पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया, इस दौरान व्यापारियों ने अपनी नगर कस्बों की समस्यायों से भी प्रांतीय अध्यक्ष को अवगत कराया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फुलचन्द ,सुधीर अग्रहरि, अशोक गुप्त, विवेक गुप्ता, अशोक, सतीश मद्धेशिया,रतन गुप्ता, मनोज सिंघानीया,अशोक गुप्ता, दुर्गेश कुमार उपस्थित रहे।जिला कमेटी ने अपने नगरों के पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार करने और व्यपारियो के समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने की बात कही।
कोल्हुई कस्बे की जिम्मेदारी देव व अभिषेक को-व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कोल्हुई जैसे महत्वपूर्ण कस्बे के व्यपारियो की जिम्मेदारी युवा देव अग्रहरि (अध्यक्ष), अभिषेक रौनियार उपाध्यक्ष को सौंपा।
उनको शपथ दिलाया की संगठन की मजबूती और व्यापारी हित के लिए अच्छा कार्य करेंगे।इस दौरान अध्यक्ष श्रीराम जैस्वाल, दुर्गेश मिश्रा, धर्मेंद्र शाही, योगेंद्र सिंह,भाई उपेंद्र सिंह,एकबाल अहमद, डब्लू सिंह,दीनदयाल चौबे,बृजेश जैसवाल, पशुपति कशौधन,राजकुमार, राधेश्याम,पिंटू, गोलू राय, राममिलन जैस्वाल, बैतुल्ला खान ज्येष्ठ प्रमुख, अफरोज खान, कृष्णशंकर उपाध्याय,समेत सैकड़ो व्यपारियो ने बधाई दिया।









