1 जनवरी 2026 अर्हता तिथि के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी -अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की विभिन्न गतिविधियां/कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां निर्धारित की गई हैं।
बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना, उनका एकत्रीकरण एवं डिजिटाइजेशन तथा मतदेय स्थलों का संभावित विभाजन/पुनर्व्यवस्था 26 दिसंबर तक की जाएगी। 27 से 30 दिसंबर तक कंट्रोल टेबल का अद्यतन किया जाना एवं आलेख्य नामावली की तैयारी की जाएगी। 31 दिसंबर को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा।
दावे एवं आपत्तियां दाखिल किए जाने की अवधि 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। नोटिस जारी किए जाने, सुनवाई एवं सत्यापन तथा दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण द्वारा निर्णय किए जाने की अवधि 31 दिसंबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक रहेगी।
मतदाता सूचियों के निर्धारित मापदंडों की जांच एवं अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग से अनुमति प्राप्त करने की तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित है।निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
जनपद के समस्त संभ्रांत नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति का नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची में नहीं है, तो वे ऑनलाइन फार्म-6 अनुलग्नक-4 के साथ भरकर अपने संबंधित बूथ के बी०एल०ओ० (बूथ लेवल अधिकारी) के पास जमा कर दें अथवा ऑनलाइन फार्म भी भर सकते हैं।









